पूर्णिया में DISHA की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

PURNIA NEWS : पूर्णिया में सोमवार को जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (DISHA) की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ हुई और बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में जिलाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई और विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा समयबद्ध तरीके से लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे जनहित से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ पूरा करें, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *