सहरसा, अजय कुमार : जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के भौरा गांव स्थित महादलित बस्ती में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जन्मदिन के अवसर पर आज नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के भौरा स्थित महादलित बस्ती में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जन अधिकार पार्टी के युवा नेता और सांसद के करीबी पुनपुन यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सांसद का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया।केक काटकर और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत बस्ती के बच्चों और बुजुर्गों के साथ केक काटकर की गई। इस दौरान पूरा इलाका ‘पप्पू यादव जिंदाबाद’ और ‘गरीबों का मसीहा कैसा हो, पप्पू यादव जैसा हो’ के नारों से गूंज उठा। पुनपुन यादव ने अपने हाथों से बस्ती के छोटे-छोटे बच्चों को केक और मिठाइयां खिलाईं, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुनपुन यादव ने कहा कि पप्पू यादव केवल एक सांसद नहीं, बल्कि गरीबों की आवाज और एक विचारधारा हैं। उन्होंने कहा:”सांसद पप्पू यादव हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की लड़ाई लड़ते हैं।
इसलिए हमने तय किया कि उनका जन्मदिन किसी होटल या चकाचौंध में न मनाकर, उन लोगों के बीच मनाया जाए जिनकी सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं।”गरीबों के बीच बांटी गई राहत सामग्रीजन्मदिन के अवसर पर केवल उत्सव ही नहीं मनाया गया, बल्कि सेवा कार्य भी किए गए। ठंड के मौसम को देखते हुए पुनपुन यादव और उनकी टीम द्वारा जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने सांसद की लंबी उम्र और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।मौके पर मौजूद रहे समाजसेवी संतोष यादव,समाजसेवी रितेश यादव,शहवाज आलम,आशीष यादव,निर्मल यादव,नीतीश कुमार,आशुतोष कुमार,कोमल यादव,दीपक राका,रोहित सादा, मूंगिया सादा, रंजू सादा आदि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में पप्पू यादव को सीमांचल और कोसी का सबसे बड़ा जनसेवक बताया।



