सहरसा, अजय कुमार : चिल्ड्रेन स्कूल एसोसिएशन द्वारा बुधवार को जिला परिषद स्थित पूजा बैकेट हाल में नव निर्वाचित विधायक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज मनोहर,उपाध्यक्ष इंजीनियर नरेंद्र कुमार यादव, सचिव रमेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार यादव, संयुक्त सचिव विष्णु देव यादव, अंकेक्षक राजीव कुमार, परीक्षा संयोजक अनिल कुमार यादव द्वारा सहरसा विधायक ई आई पी गुप्ता एवं महिषी विधायक डा गौतम कृष्ण को पाग चादर व बुके देकर सम्मानित किया गया।इसके साथ साथ मंच पर मौजूद प्रमंडलीय अध्यक्ष रामसुन्दर साहा, राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर,रणजीत यादव,कौशल यादव,टुनटुन शर्मा,अख्तर हूसैन सहित अन्य लोगों का भी पाग चादर देकर स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ई आई पी गुप्ता ने कहा निजी विद्यालय एशोसियेशन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार व संघर्ष में रत है।शिक्षक राष्ट्र निर्माता है ऐसे मे इनका वेतन सबसे अधिक होना चाहिए।उन्होने कहा कि स्कूल खोलना व्यवसाय नही है।बल्कि गुणवतापूर्ण शिक्षा से समाज निर्माण संभव है।निजी विद्यालय मे बीपीएल परिवार के पच्चीस प्रतिशत छात्र को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है जो बेहद सराहनीय है।वही महिषी विधायक गौतम कृष्ण ने कहा कि निजी विद्यालय एसोसिएशन द्वारा प्रमंडलीय मुख्यालय में जमीन व मकान व्यवस्था आवश्यक है।इन आवश्यकता को देखते हुए विधायक कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डा कपिलदेव यादव ने किया जबकि एशोसियेशन के अध्यक्ष मनोज मनोहर ने स्वागत भाषण देकर सम्मानित किया।उन्होने कहा निजी विद्यालय को बहुत परेशानी का भी सामना करना पड़ता है जो हमारे शिक्षा में विद्यालय के संचालन में बाधक होता है। इन बाधाओ को दूर करने का भी विधायक से करबद्ध प्रार्थना करते हैं। उन्हें भी विद्यालय की छोटी-छोटी समस्या पर नजर रख करके उन्हें भी दूर करने की कृपा करेंगे।इस मौके पर निजी विद्यालय के प्राचार्य शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रवीण कुमार प्रिंस,वीरेंद्र कुमार, अनिल कुमार सिंह, मल्लिक जी, दिनेश गोहितमान, दिनेश यादव,सुशील यादव,राजीव कुमार,त्रिभुवन कुमार, रजनी कुमारी,अर्चना सिंह,पूजा पांडे,राजेश कुमार, सरोज कुमार सिंह व अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।



