फारबिसगंज: पूर्व छात्र विधायक मनोज विश्वास ने ली अकादमी स्कूल का औचक निरीक्षण, नए भवन और शताब्दी समारोह पर दिया जोर

प्रिंस कुमार, अररिया: फारबिसगंज के ऐतिहासिक प्लस टू ली अकादमी स्कूल में बुधवार का दिन खास रहा, जब क्षेत्रीय विधायक और स्वयं विद्यालय के पूर्व छात्र मनोज विश्वास ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या नगमा रूही ने उन्हें बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। विधायक ने नवनिर्मित स्कूल भवन का गहन निरीक्षण किया, शिक्षकों से शैक्षणिक व्यवस्था पर चर्चा की और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

विधायक ने जनवरी में प्रस्तावित ‘ली अकादमी शताब्दी गौरव महोत्सव’ की तैयारियों का जायजा लिया और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए पुरानी प्रबंधन समिति को निरस्त कर नई समिति का गठन किया गया, जो आगामी शताब्दी समारोह और विकास कार्यों की देखरेख करेगी। निरीक्षण के दौरान छात्रों और स्टाफ में अपने पूर्व छात्र विधायक को देखकर उत्साह और गर्व की भावना साफ नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *