सहरसा, अजय कुमार : जिले के प्रखंड मुख्यालय स्थित महिषी उप डाकघर में आधार कार्ड बनाने और आधार में सुधार संबंधी सभी प्रकार के काम पिछले कई सप्ताह से ठप पड़ा हुआ है। आम लोगों खास कर वृद्धजनो और छात्र छात्राओं को आधार बनाने और उसमें सुधार करने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है।
सभी सरकारी कार्यों और आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा आधार अनिवार्य कर देने से इसकी और भी आवश्यकता हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार महिषी प्रखंड के उप डाकघर जिससे 16 शाखा डाकघर विभिन्न गांवों में अवस्थित है, में एकमात्र आधार केंद्र का कुछ सप्ताह तक सफल संचालन हो रहा था और आमलोग इससे सीधे लाभान्वित हो रहे थे। डाक विभाग के अधिकारी ने बताया कि डाक विभाग में दिशा निर्देश के आलोक में महिषी स्थित उप डाकघर में आधार केंद्र चल रहा था परंतु उच्चाधिकारी के आदेश पर कुछ सप्ताह से बंद है।
आम जनों को हो रही असुविधा को देखते हुए पोस्टमास्टर ने बताया कि डाक विभाग के आला अधिकारियों को वस्तु स्थिति की जानकारी दे दी गई है और बहुत जल्द कोई निर्णय ली जाएगी।महिषी उप डाक घर में जल्द से जल्द आधार केंद्र पुनः प्रारंभ करने की मांग संजय कुमार, रीता देवी, गोदावरी देवी, सुधीर कुमार सहित अनेकों लोगों ने की है।


