कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीनजी का बिहार आगमन पर लाजवंती झा ने स्वागत किया

सहरसा, अजय कुमार : भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ग्रहण करने के उपरांत प्रथम बार बिहार आगमन पर प्रदेश महामंत्री लाजवंती झा द्वारा पाटलिपुत्र की धरती पर अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से भव्य और ऐतिहासिक स्वागत की। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने पटना एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की और अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पटना एयरपोर्ट से लेकर मिलर स्कूल मैदान तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

ढोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों के बीच नितिन नवीन के रथ पर हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर अपने नेता का स्वागत किया।इस अवसर पर नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन बिहार के लिए गौरव का दिन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद पहली बार उनका बिहार की पावन धरती पर आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और हम सभी कार्यकर्ता दोगुने उत्साह के साथ बिहार के विकास में अपना योगदान देंगे।

श्री नवीन ने आगे कहा कि पटना की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब बताता है कि कार्यकारी अध्यक्ष के प्रति लोगों में कितना विश्वास और स्नेह है। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी न केवल संगठन के स्तर पर बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी नई ऊंचाइयों को छुएगी।स्वागत समारोह के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता, युवा,महिला के साथ साथ बिहार के कोने कोने से कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने अध्यक्ष जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon