PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं CSC प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रमाणीकरण प्रक्रिया की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में 3.57 लाख से अधिक पेंशनधारी हैं, जिनका आधार आधारित जीवन प्रमाणीकरण 22 दिसंबर 2025 से कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से कराया जाना है।

इसके लिए जिले में 321 सक्रिय CSC केंद्र कार्यरत हैं। अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल की तकनीकी गति में शीघ्र सुधार होगा और जनवरी 2025 के अंतिम सप्ताह तक सभी लाभुकों का प्रमाणीकरण पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही प्रखंड व पंचायत स्तर पर समन्वय स्थापित कर दैनिक प्रगति रिपोर्ट लेने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी पेंशनधारी की पेंशन बाधित न हो।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *