मारवाड़ी युवा मंच द्वारा एक सौ जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क कंबल का वितरण

सहरसा, अजय कुमार : मारवाड़ी युवा मंच, सहरसा शाखा द्वारा शहर में भ्रमण करते हुए ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंद एक सौ कंबलों का निशुल्क वितरण गुरुवार की रात किया गया। इस गरिमामयी और भावपूर्ण कंबल वितरण कार्यक्रम में अध्यक्ष आदित्य मित्तल, उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, सचिव विनीत अग्रवाल के साथ सदस्य विक्रम अग्रवाल, रोहित तुलसियन, आनंद भीमसेरिया, आयुष भीमसेरिया, राज अग्रवाल, विनय दरुका मुख्य रूप से शामिल रहे।इस सेवा कार्य में शाखा के सभी सदस्य सक्रिय रूप से भाग लेकर कंबल वितरण में सहयोगी रहे। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष आदित्य मित्तल ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना है।

आज के इस कार्यक्रम से हमें बहुत संतुष्टि मिली है। यह कंबल उन लोगों के लिए आशा की किरण हैं जिन्हें ठंड से बचाव की जरूरत है।कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।उन्होने कहा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य आयोजित करने के लिए शाखा प्रतिबद्ध है। शाखा के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर इस कार्य को सफल बनाया, इसके लिए सभी का हार्दिक आभार।ज्ञात हो कि सेवा और सहयोग की इस भावना को मारवाड़ी युवा मंच निरंतर विस्तार देकर गरीब निर्धन व बेसहारा लोगों के बीच सेवा व राहत कार्य चलाये जा रहे है।जो अनुकरणीय व सराहनीय प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *