ठंड से राहत की पहल – भवानीपुर नगर पंचायत ने पाँच प्रमुख स्थलों पर जलवाए अलाव

पूर्णिया, आनंद यादुका : बढ़ती ठंड को देखते हुए भवानीपुर नगर पंचायत ने आम लोगों को राहत पहुँचाने के लिए सराहनीय कदम उठाया है। नगर पंचायत की ओर से पाँच प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सावन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना चौक, बजरंगबली चौक, मुख्य बाजार, सर्वोदय आश्रम चौक एवं बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों में सरकारी स्तर पर अलाव जलवाए गए हैं। इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं, ऐसे में यह व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो रही है।

मुख्य पार्षद ने यह भी कहा कि नगर पंचायत का प्रयास है कि ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो। इसी क्रम में जल्द ही नगर पंचायत क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थलों और जरूरतमंद इलाकों में भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत भवानीपुर की इस जनहितकारी पहल से लोगों ने राहत की सांस ली है और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस संवेदनशील सोच की जमकर सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *