
अररिया में जिला स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन की तैयारी, डीएम विनोद दूहन की समीक्षा बैठक
अररिया, प्रिंस कुमार: अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी जिला स्थापना दिवस, गणतंत्र दिवस, मकर संक्रांति और वसंत पंचमी के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार समेत जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी 2026 को जिला स्थापना दिवस का मुख्य समारोह अररिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित होगा, जहां सभी विभाग अपनी उपलब्धियों और विकास कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए आकर्षक स्टॉल लगाएँगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को नेताजी सुभाष स्टेडियम में होगा, जिसमें भव्य परेड, विभागीय झांकियां और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा नागरिकों का सम्मान शामिल होगा। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, जबकि डीएम ने सभी विभागों को समन्वय और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कड़े निर्देश दिए, ताकि पर्व-त्योहार और राष्ट्रीय कार्यक्रम व्यवस्थित और भव्य रूप से संपन्न हों।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
Follow Me