PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर हाड कंपा देने वाली ठंड और कड़ाके की ठंड के कहर से अमौर प्रखंड क्षेत्र का जन- जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हर दिन घना कोहरा, सर्द हवा और कनकनी से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र में आमलोग रजाइयों में दुबके तथा गरीब तबके लोग गेनरा-भोटिया में लिप्टे एवं घर दरवाजे में अलाव जलाकर किसी तरह अपने जीवन की रक्षा कर रहें हैं। क्षेत्र में ठंड का सितम कम होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड ने तो सबको बेदम कर दिया है। लोग हर समय सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में ढंके नजर आ रहे हैं। अब तो ठंड से बचाव के सारे इंतजाम बेकार साबित होने लगे हैं।

रूम हीटर ,इलेक्ट्रानिक उपकरण भी काम नहीं कर रहे हैं। ठंड का असर यह है कि घोसलों से चिड़ियों ने निकलना बंद कर दिया है। सबसे ज्यादा दयनीय दशा खुले आसमान के नीचे गुजर-बसर कर रहे गरीबों की हैं जो कूड़ा-कर्कट बटोर कर तथा अलाव जलाकर ठंड से बचने का जतन कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर क्षेत्र में कहीं कोई अलाव आदि की व्यवस्था नहीं की गई है ।म क्षेत्र के जनसमुदायों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों, चौक चौराहों एवं ग्रामीण हाट बजारों में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने, गरीब निःसहायों के बीच कम्बल आदि बितरण किये जाने की मांग प्रखंड सह अंचल प्रशासन व जिला प्रशासन से की है । मांग करने वालों में मनोव्वर आलम, सरबुल आलम, अब्दुर्र रज्जाक, कफील ,राजीव इम्तियाज राजित इश्तियाक, इलियास,अब्दुल ,मोइन एवं समाजसेवी दीपक कुमार झा शामिल है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *