अररिया में राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, भू-अर्जन और लैंड बैंक पर विशेष जोर

अररिया, प्रिंस कुमार : अररिया में प्रधान सचिव सी.के. अनिल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में राजस्व विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले की विभिन्न योजनाओं, भू-अर्जन परियोजनाओं और विभागीय लक्ष्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। बैठक में जिलाधिकारी विनोद दूहन, अपर समाहर्ता, बंदोबस्त अधिकारी, अंचल अधिकारी और राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रधान सचिव ने भू-अर्जन से संबंधित लंबित भुगतानों को शीघ्र निष्पादित करने के निर्देश दिए, साथ ही सरकारी भूमि के म्यूटेशन, अतिक्रमण रोकथाम और लैंड बैंक निर्माण पर जोर दिया।

उन्होंने “वर्क टू रूल” अपनाने, न्यायालय आदेशों का पूर्ण पालन, रिटायर्ड कर्मियों के बकाया भुगतान और राजस्व महाअभियान के तहत दस्तावेजों की स्कैनिंग तथा ऑनलाइन सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक के अंत में तीन माह की कार्ययोजना तैयार करने, ईमेल आईडी उपलब्ध कराने और टीम भावना के साथ काम करने का आह्वान किया गया, ताकि जिले में विकास कार्यों में गति और पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon