जेपी सेनानियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, भवानीपुर प्रखंड की नई कमिटी गठित

पूर्णिया, आनंद यादुका: जेपी सेनानियों की एक महत्वपूर्ण बैठक सार्वजनिक बड़ी श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी भवानीपुर में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ जेपी सेनानी मकुनी मंडल ने की। बैठक में जेपी सेनानियों से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा भावी गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भवानीपुर प्रखंड की नई कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। गठित नई कमिटी में सर्वसम्मति से धनेश्वर मंडल को अध्यक्ष, सत्येंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, मकुनी मंडल को मंत्री, भगवान पंडित को कोषाध्यक्ष और रामदेव यादव एवं प्रभु मंडल को कार्यसमिति सदस्य चुना गया। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में दिलीप कुमार अम्बष्ट उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठनात्मक मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया।

इसके अलावा सांसद प्रतिनिधि शोभाकान्त यादव, लता देवी, पीताम्बर यादव सहित बड़ी संख्या में जेपी सेनानी मौजूद रहे । बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और लोकतंत्र, सामाजिक न्याय व जेपी आंदोलन के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *