कर्मठता, सादगी और जनसेवा की मिसाल हैं खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह: नंदकिशोर सिंह

पूर्णिया: बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं धमदाहा की लोकप्रिय विधायक, पूर्णिया की बेटी लेसी सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर प्रेस क्लब पूर्णिया की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि लेसी सिंह न केवल एक सफल और अनुभवी राजनेता हैं, बल्कि वे सादगी, कर्मठता और जुझारूपन की जीवंत मिसाल भी हैं।

राजनीति के व्यस्त और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में रहते हुए भी उनका आम जनता, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ आत्मीय व्यवहार उन्हें विशिष्ट बनाता है। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में लेसी सिंह ने खाद्य एवं आपूर्ति जैसे संवेदनशील विभाग को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ संभाला है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी तत्परता और समाधान केंद्रित सोच ने आम लोगों का भरोसा और स्नेह दोनों अर्जित किया है।

नंदकिशोर सिंह ने आगे कहा कि जनता के साथ उनका पारिवारिक जुड़ाव, सामाजिक सौहार्द की भावना और सभी वर्गों से मिलनसार व्यवहार आज के राजनीतिक परिवेश में प्रेरणादायी है। यही कारण है कि वे सीमांचल ही नहीं, पूरे बिहार में एक सशक्त, लोकप्रिय और भरोसेमंद जननेता के रूप में पहचानी जाती हैं। प्रेस क्लब पूर्णिया की ओर से कामना की गई कि मंत्री लेसी सिंह उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता के साथ प्रदेश एवं क्षेत्र की सेवा करती रहें और पूर्णिया का नाम सदैव गौरवान्वित करती रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *