यूको बैंक कस्बा शाखा ने मनाया 84वां स्थापना दिवस, ग्राहकों और किसानों की रही सक्रिय भागीदारी

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के यूको बैंक कस्बा शाखा का 84वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाखा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय नागरिक, बैंक ग्राहक और ऋणधारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने यूको बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। एमएल आर्य कॉलेज कस्बा की प्रिंसिपल रीता सिंह, शाखा प्रबंधक कुमार गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक शमशाद अनवर, शिवानी प्रिया बांदा और प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस का शुभारंभ किया।

मौके पर मौजूद ग्राहकों ने शाखा प्रबंधन और कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि यूको बैंक कस्बा शाखा हमेशा ग्राहकों की समस्याओं के समाधान और बेहतर सेवा के लिए तत्पर रहती है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी बैंक इसी समर्पण के साथ आमजन और किसानों की सेवा करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *