PURNIA NEWS: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के आवेदनों की कार्रवाई की एसडीएम ने की समीक्षा

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS  गुरुवार को धमदाहा अनुमंडल कार्यालय वेश्म में अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हाल ही में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम अनुपम ने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बारी-बारी से अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आवेदनों के निष्पादन की प्रगति पर संतोष जताते हुए लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। एसडीएम ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शेष बचे आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान हो और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon