पूर्णिया: अंशुल कुमार, जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार, प्रखंड अमौर में शीतलहर से सुरक्षा एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत बरबट्टा और तियरपारा में विधवा, बुजुर्ग एवं अनाथ व्यक्तियों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी अमौर द्वारा कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन ने ठंड से प्रभावित असहाय लोगों को राहत पहुँचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
अमौर में विधवा-बुजुर्ग और अनाथों के बीच कंबल वितरण




