पूर्णिया में संजय सरावगी के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

पूर्णिया: पूर्णिया में आगामी 13 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के पहले आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मुंबई BMC चुनाव में प्रवास के बाद पूर्णिया पहुंचे विधायक विजय खेमका ने बताया कि भागलपुर से हरदा बाजार होते हुए कला भवन तक कई स्थानों पर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया जाएगा।

कला भवन में कार्यकर्ता सम्मान समारोह और अन्य कई कार्यक्रम आयोजित करने की भी व्यापक तैयारियां जिला इकाई ने की हैं। विधायक खेमका ने कहा कि दरभंगा सदर से लगातार विधायक रहे और राज्य सरकार में राजस्व विभाग का जिम्मा निभा चुके श्री संजय सरावगी अपने अनुभव और संगठनात्मक कुशलता के कारण कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं।

भागलपुर मार्ग से पूर्णिया प्रवेश सीमा तक सैकड़ों कार्यकर्ता उनके स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। विधायक ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का यह आगमन न केवल संगठन के लिए, बल्कि पूर्णिया की राजनीति में भी नई ऊर्जा और दिशा देने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *