स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर स्वदेशी आयोजित

सहरसा,अजय कुमार : भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को स्थानीय हवाई अड्डा मैदान में युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।इस उपलक्ष्य में स्वदेशी निर्मित चीज़ों को बढ़ावा देने के लिए दो किमी की दौड़ रन फॉर स्वदेशी का भी आयोजन किया गया।

इस आयोजन में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ शहर के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वामी विवेकानंद जी के पदचिह्नों पर चलने का प्रण लेने के साथ साथ यह भी निश्चित किया कि हम अपने देश में अपने आस पास बनी हुई चीज़ों का उपयोग कर देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे।युवा अध्यक्ष सुरजीत कुशवाहा ने कहा कि स्वामीजी हम सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत है।

उनका सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि और राष्ट्र की आत्म सम्मान को आगे बढ़ाने में व्यतीत हुआ। उन्होंने हम सभी युवा पीढ़ियों के साथ साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मातृभूमि से प्यार त्याग और समर्पण का एक अलख जगाने का काम किया है। वह हमेशा हम युवाओं की प्रेरणा स्रोत रहेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष साजान शर्मा ने कहा कि आज युवाओं ने जिस तरीक़े से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रण लिया है या निश्चय ही युवाओं को अपनी मातृभूमि के प्रति उनके प्यार को दर्शाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री राणा करनजीत सिंह, राजकुमार साह व जिला उपाध्यक्ष सोचित कुशवाहा, आशीष सिंह, जिला मंत्री राकेश गुप्ता, नगर महामंत्री विभूति सिंह परमार, सन्नी सैम, भाजपा जिला महामंत्री भैरव झा, उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह,हेम नारायण गुप्ता एवं सैकड़ों युवा साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *