ARARIA NEWS/विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल करना हमारे अररिया के लिए गौरव की बात है: सांसद प्रदीप सिंह

ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल में भाजपा के सात नए विधायकों को मंत्री बनाया गया। जिसमें 3 पिछड़ा, 2 अतिपिछड़ा और 2 स्वर्ण कोटे से मंत्री बनाया गया।अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सभी नव नियुक्त मंत्रियों को बधाई देते हुए बिहार के सम्पूर्ण विकास का भरोसा दिया। सांसद ने अररिया, सिकटी से विधायक विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये हमारे अररिया के लिए गौरव की बात है, सिकटी विधायक विजय मंडल जी के मंत्री बनने से समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जिलेवासियों में खुशी की लहर है, निश्चित ही इससे जिला के विकास को गति मिलेगी। विजय मंडल को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर सांसद प्रदीप सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *