नव नियुक्त सिपाहियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आईजी और एसपी ने किया निरीक्षण

अंग इंडिया संवाददाता : आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक महोदय, पूर्णिया क्षेत्र, पूर्णिया एवं पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा नव नियुक्त सिपाहियों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, शारीरिक अभ्यास एवं अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण में लगे पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और नव नियुक्त सिपाहियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने प्रशिक्षण को समयबद्ध, अनुशासित एवं व्यावहारिक बनाए रखने पर बल दिया, ताकि नव नियुक्त सिपाही भविष्य में बेहतर ढंग से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें। वहीं पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रशिक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *