नेशनल स्कूल गेम्स में पूर्णिया के अंशुमन झा ने जीता गोल्ड, साइक्लिंग में रचा इतिहास

अंग इंडिया संवाददाता : पूर्णिया के होनहार साइक्लिस्ट अंशुमन झा ने नेशनल स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स प्रतियोगिता 12 से 17 जनवरी 2026 के बीच झारखंड की राजधानी रांची में स्कूल एजुकेशन एंड लिटरेसी डिपार्टमेंट ऑफ झारखंड द्वारा आयोजित की गई।

13 जनवरी 2026 को आयोजित 14 वर्ष बालक वर्ग की 7 किलोमीटर सामूहिक साइकिल रेस प्रतियोगिता में अंशुमन झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 10 मिनट 26 सेकेंड में रेस पूरी कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल पूर्णिया बल्कि पूरे बिहार में खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

नेशनल स्कूल गेम्स साइक्लिंग चैंपियनशिप में अंशुमन झा के गोल्ड मेडल जीतने पर पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन (PDCA) के सदस्यों ने खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

पीडीसीए के सचिव विजय शंकर सिंह ने कहा कि अंशुमन झा ने गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, बल्कि पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन की प्रतिष्ठा में भी चार चांद लगा दिए हैं। वहीं संघ के अध्यक्ष नवीन सिंह ने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब पूर्णिया के साइक्लिस्ट नेशनल स्कूल गेम्स के सभी वर्गों में अपना परचम लहराएंगे। उन्होंने बताया कि संघ एवं प्रशिक्षकों द्वारा साइक्लिस्टों को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अंशुमन झा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देने वालों में नवीन सिंह, विजय शंकर सिंह, राजीव रंजन उर्फ विक्की, शशांक शेखर उर्फ गुड्डू, पवन कुमार पोद्दार, राणा प्रताप सिंह, मनोहर कुमार, एस.के. सरोज, तौफीक आलम, राजू झा, कृष्णा कुमार, अमरेंद्र यादव, रुबी सिंह, सुनील लोहिया, पंकज श्रीवास्तव, आदित्य केजरीवाल, अमित कुमार, शिवानी सिंह, आराधना, सुनील कुमार दास, मुरारी सिंह, परिमल सिंह, अक्षत कुमार, ब्रजेश भास्कर, खुशी कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी और खेल प्रेमी शामिल हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon