पूर्णिया में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: CMR आपूर्ति का विधिवत उद्घाटन, किसानों को MSP लाभ

अंग इंडिया संवाददाता: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत CMR गोदाम संख्या 01, बाजार समिति, कसबा में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा CMR आपूर्ति कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम), सहायक प्रबंधक (CMR), गुणवत्ता नियंत्रक, प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष और मिलर उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद परम राइस मिल, बरसौनी, पूर्णिया ने अपने संबंधित तौली पैक्स का एक लॉट कुल 290 क्विंटल CMR आपूर्ति किया।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत पैक्स/व्यापार मंडलों द्वारा किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदे गए धान को चयनित राइस मिलों में मिलिंग के बाद CMR संग्रहण केंद्रों पर आपूर्ति की जा रही है। सरकार की विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति योजना के अंतर्गत यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि किसानों को अधिकतम MSP लाभ मिले।

पूर्णिया जिले में CMR संग्रहण हेतु कुल 3 कलस्टर के तहत 5 CMR केंद्र संचालित हैं:

  1. CMR गोदाम संख्या 01 एवं 04, बाजार समिति, कसबा – भंडारण क्षमता 10,000 मे.टन (5000×2)
  2. CMR गोदाम संख्या 03, निगम गोदाम, जलालगढ़ – भंडारण क्षमता 5,000 मे.टन
  3. CMR गोदाम संख्या 02 एवं 05, बाजार समिति, बनमनखी – भंडारण क्षमता 10,000 मे.टन (5000×2)

जिला प्रशासन ने सभी पैक्सों, व्यापार मंडलों और राइस मिलों से अपील की है कि वे नियमानुसार और त्वरित गति से CMR संग्रहण केंद्रों पर आपूर्ति करें, ताकि चक्रीय प्रणाली के तहत धान अधिप्राप्ति का कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न हो और किसानों को अधिकतम MSP का लाभ प्राप्त हो।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon