दूसरे दिन भी भवानीपुर में सरस्वती पूजा की धूम, दर्शन-पूजन को लेकर दिखा खासा उत्साह

संवाददाता अंग इंडिया/पूर्णिया/

विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना को लेकर भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र में पूजा के दूसरे दिन भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शनिवार को क्षेत्र के लगभग सभी पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग परिवार के साथ माँ शारदे के दर्शन-पूजन के लिए विभिन्न पंडालों में पहुंचते रहे।

भवानीपुर स्थित माँ भवनदेवी मंदिर प्रांगण में केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाए गए भव्य पंडाल में आयोजित सरस्वती यज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ देखी गई। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ सरस्वती से ज्ञान, विवेक और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद मांगा।

वहीं भवानीपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सुमित्रा ज्ञान निकेतन में स्थापित आकर्षक देवी प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। यहां भी बड़ी संख्या में लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। सरस्वती पूजा के अवसर पर रुपौली विधायक कलाधर मंडल ने भी विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माँ शारदे को प्रणाम किया और क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

हालांकि प्रखंड क्षेत्र के कुछ स्थानों पर शनिवार को विधि-विधान के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया, लेकिन अधिकांश स्थानों पर शनिवार होने के कारण विसर्जन को टाल दिया गया। पूजा के दूसरे दिन भी पूरा भवानीपुर क्षेत्र भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण में सराबोर नजर आया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon