फारबिसगंज में धूमधाम से मनी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती

संवाददाता अंग इंडिया/फारबिसगंज/

नायी समाज फारबिसगंज एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार मंच के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय जेपी सभा भवन में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता समाजक मार्गदर्शक एवं संरक्षक मुन्ना ठाकुर ने की, जबकि संचालन वार्ड पार्षद रॉकी ठाकुर उर्फ नंदन ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता शंकर प्रसाद साह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल सिन्हा, जदयू नेता किशोर राय, अरुण निराला सहित नायी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष किशोर ठाकुर, उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठाकुर, सन्नी ठाकुर, योग नारायण ठाकुर, महेंद्र ठाकुर आदि ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के सच्चे मसीहा थे। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सामाजिक न्याय की स्थापना तक उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर किसी एक वर्ग या दल के नहीं, बल्कि सर्वमान्य जननेता थे, जिन्होंने समाज के कमजोर तबकों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि फारबिसगंज जैसे पुराने और ऐतिहासिक शहर में आज तक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कोई चौक या चौराहा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है, जबकि वे अपने जीवनकाल में कई बार फारबिसगंज की धरती पर आए थे और स्वतंत्रता सेनानी भी रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि नगर में जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर एक चौक का नामकरण किया जाए।

समारोह में पवन ठाकुर, हरेंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, प्रभु कुमार प्रभाकर, मुकेश कुमार ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, सिकंदर ठाकुर, रमेश कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार ठाकुर, नीरज ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, मंटू ठाकुर, उपेंद्र ठाकुर, दयानंद ठाकुर, अनिल ठाकुर, लालू ठाकुर, दीपक ठाकुर, उदय ठाकुर, मिठू ठाकुर, विवेक ठाकुर समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon