पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के रंग में मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न सरकारी, गैर-सरकारी और निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख असमैरुन ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में बीडीओ राजाराम पंडित ने सीडीपीओ कार्यालय, पुलिस अंचल निरीक्षक एवं थाना अध्यक्ष ने थाना परिसर, मुख्य पार्षद बीवी दिल आरा बेगम ने नगर पंचायत कार्यालय और हेड मौलवी मौलाना मोहम्मद इमरान नदवी ने मदरसा आशा अतुल उलूम में झंडा फहराया।
रजिस्ट्री कार्यालय, चकबंदी कार्यालय, स्टेट बैंक, आदर्श मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय अमौर, रेफरल अस्पताल और पैक्स गोदाम सहित विभिन्न स्थानों पर भी अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने ध्वजारोहण किया। पूर्व प्रमुख रीता देवी के निवास पर भाजपा नेता सौखी लाल कर्मकार और भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष उमेश विश्वास ने झंडा फहराया।
इस दौरान प्रखंड के कई निजी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पावर ग्रिड अमौर में एसडीओ रुद्रेश्वर कुमार सिंह और जेई विशाल कुमार ने फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



