गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री प्रो. सतपाल सिंह बघेल जी ने ग्राम पंचायत वीरगांव की मुखिया अर्चना आनन्द को सम्मानित किया

सहरसा, अजय कुमार : 77 वें गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री प्रो. सतपाल सिंह बघेल जी द्वारा आयोजित एक गरिमामय सम्मान समारोह में ग्राम पंचायत वीरगांव की मुखिया अर्चना आनन्द एवं शिवेन्द्र कुमार (जीशू सिंह) को उत्कृष्ट, सराहनीय एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए प्राइड ऑफ बिहार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पंचायत स्तर पर किए गए विकास कार्यों, पारदर्शी प्रशासन और जनसेवा की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस अवसर पर माननीय मुखिया अर्चना आनन्द ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवॉर्ड वे ग्राम पंचायत वीरगांव की समस्त जनता को समर्पित करती हैं, जिन्होंने उन्हें लगातार तीन बार सेवा करने का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास, सहयोग और मार्गदर्शन से ही आज उन्हें इस प्रतिष्ठित मंच पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बिहार सरकार,भारत सरकार तथा ग्राम पंचायत वीरगांव के सभी जनता जनार्दन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में भी वे पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी। यह सम्मान पूरे वीरगांव पंचायत के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है.

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon