सीनेट बैठक में घुसा छात्र आक्रोश, अभाविप ने किया बहिष्कार; विश्वविद्यालय बना पुलिस छावनी

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय के सत्र 2026-27 के बजट को लेकर आयोजित सीनेट की बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार करते हुए विश्वविद्यालय परिसर और सदन में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

अभाविप बिहार प्रांत सहमंत्री विनय सिंह, विभाग संयोजक नीतीश निक्कू, अमित कुमार मंडल सहित सभी जिला संयोजकों के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य गेट खोलकर कार्यालय परिसर तक पहुंच गए, जिससे अफरातफरी मच गई और करीब एक घंटे तक सीनेट की कार्यवाही ठप रही। हालात बिगड़ते देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और हंगामा कर रहे कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और लाठीचार्ज की स्थिति भी बनी, जिसके बाद कार्यकर्ताओं को परिसर से बाहर निकाला गया।

अभाविप ने अतिथि शिक्षक नियुक्ति में अनियमितता, आरक्षण रोस्टर की अनदेखी, स्नातकोत्तर नामांकन में सैकड़ों सीटें खाली रहने, पैट-2024 व 2025 की प्रक्रिया लंबित रहने, अंकपत्रों में त्रुटि, बीएड शुल्क, छात्रावास बंद रहने और कुलपति पर तानाशाही के आरोप लगाए। प्रांत सहमंत्री विनय सिंह ने मांग की कि कथित अनियमितताओं पर कड़ी कार्रवाई हो, जबकि विभाग संयोजक नीतीश निक्कू ने प्रशासन पर बार-बार ज्ञापन की अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं कुलपति ने सभी मांगों पर विचार के लिए चार दिन का समय मांगा, जिसके बाद मामला फिलहाल शांत हुआ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon