सहरसा, अजय कुमार: अंडर 15 बालक बालिका राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता मधुबनी में 27 से 30 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम के समापन पर सहरसा जिला को चार मेडल प्राप्त किया। जिसमें राधा कुमारी 58 किलोग्राम में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वही रक्षा कुमारी 41 किलोग्राम में व्रांउज मेडल प्राप्त किया।
दोनों बरहसेर गांव की रहने वाली है जबकि पंचगछिया निवासी रमेश कुमार 41 किलोग्राम में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। सहरसा जिला कुश्ती संघ सचिव नेशनल कोच हरेंद्र सिंह मेजर ने कहा बरहसेर पंचायत मुखिया प्रदीप ठाकुर उर्फ लल्लू जी ने पंचायत सरकार भवन में सभी जांबाज पहलवानों को एक सेट जर्सी के साथ एक हजार रूपया देखकर सम्मानित किये।
कड़ी मेहनत का परिणाम आज सुदूर गांव में लड़की भी कुश्ती खेलना आरंभ कर दी है जो पहले सपना था। जिले में सभी खेलों को कुश्ती पीछे छोड़कर आगे बढ़ गई। इस ऐतिहासिक उपलब्धियों पर जिले के तमाम खेल संघ, सहरसा कुश्ती संघ के तमाम पदाधिकारी ने सभी जांबाज पहलवानों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



