अमौर जनता दरबार में अंचलाधिकारी ने भूमि विवादों का किया त्वरित निपटारा
पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित जनता दरबार में अंचल अधिकारी धीरज कुमार ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का तत्काल निपटारा किया।
पुलिस और राजस्व विभाग के सहयोग से आपसी सहमति के आधार पर विवादित मामलों का समाधान किया गया, जबकि नए आवेदनों की भी जांच की गई।
इस दौरान आर ओ कृष्ण मोहन पंडित, राजस्व कर्मी और कई रैयत मौजूद रहे, जिन्होंने भूमि संबंधित मामलों के त्वरित समाधान और नागरिकों को राहत दिलाने में प्रशासन का सहयोग किया।
अंग इंडिया न्यूज़
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"