साइबर थाना पूर्णिया की बड़ी सफलता, ठगी के शिकार पीड़ित को मिले 4.48 लाख रुपये वापस

पूर्णिया: आज दिनांक 31 जनवरी 2026 को साइबर थाना पूर्णिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार मो. इफ्तेखार आलम को 4,48,000 रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस दिलाई। साइबर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आवश्यक तकनीकी व विधिक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके परिणामस्वरूप पीड़ित को उसकी ठगी गई रकम लौटाई जा सकी। इस कार्रवाई से आम नागरिकों में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ी है और साइबर थाना की तत्परता व प्रभावशीलता भी स्पष्ट हुई है।