सहरसा, अजय कुमार: ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री अशोक चौधरी से उनके आवास पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू ने शिष्टाचार भेंट कर अपने ग्राम पंचायत वीरगांव से जुड़े अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान ग्राम पंचायत वीरगांव की वर्षों पुरानी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एक हाई लेवल ब्रिज, तीन प्रमुख ग्रामीण सड़कों के निर्माण एवं नया टोला घाट पर एक नए हाई लेवल ब्रिज की मांग को लेकर औपचारिक आवेदन मंत्री को समर्पित किया गया।
मंत्री ने अत्यंत सहजता, संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सभी बिंदुओं को सुना तथा ग्रामीण जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए हर पहलू पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित से जुड़े इन सभी प्रस्तावों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उनका यह सकारात्मक रवैया एवं विकासोन्मुख सोच यह दर्शाती है कि वे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।
ग्रामीण कार्य मंत्री श्री चौधरी का दूरदर्शी नेतृत्व, सरल स्वभाव और जनता के प्रति उनकी जवाबदेही वास्तव में प्रशंसनीय है। उनके मार्गदर्शन में ग्रामीण सड़कों और पुल-पुलियों के माध्यम से गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके सहयोग से ग्राम पंचायत वीरगांव के लोगों को शीघ्र ही इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लाभ मिलेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के सामाजिक व आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अभिन्न मित्र रणजीत मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनका सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन अत्यंत सराहनीय रहा।



