पूर्णिया: मुफस्सिल थाना पुलिस ने आज एक झपट्टामार को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु कुमार, पिता जयप्रकाश गुप्ता, निवासी नया टोला मिल्की, वार्ड नं. 10, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया है।
पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी और सघन जांच जारी है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



