गोपालगंज में स्मैक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 7 तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज: गोपालगंज जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हथुआ अनुमंडल के भोरे थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सक्रिय स्मैक तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 149.7 ग्राम स्मैक, एक मोटरसाइकिल और 8 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भोरे थाना क्षेत्र में लंबे समय से स्मैक की अवैध खरीद-बिक्री की सूचना पुलिस को मिल रही थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए भोरे थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें तीन थानों की पुलिस को शामिल किया गया। इसके बाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई, जहां से कुल 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

हथुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पिछले दो से तीन महीनों से संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे। ये लोग पड़ोसी जिला सिवान के गुठनी इलाके से स्मैक लाकर भोरे और आसपास के क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरोह का मुख्य सरगना सिवान के गुठनी क्षेत्र का निवासी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में दो सिवान जिले के पचरुखी क्षेत्र अंतर्गत नौतन थाना के निवासी, एक आरोपी गुठनी का, जबकि शेष आरोपी भोरे थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दो आरोपियों के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि अन्य के आपराधिक इतिहास की गहन जांच की जा रही है। हालांकि छापेमारी के दौरान किसी प्रकार का हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे स्मैक तस्करी नेटवर्क का खुलासा कर लिया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon