अमौर में पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग

पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर क्षेत्र में एसएच 99 सड़क पर लालटोली मोड़ से लालटोली गांव जाने वाली सड़क में बन रहे कल्वर्ट पुल को लेकर ग्रामीणों ने व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

वे बताते हैं कि मिट्टी मिली गिट्टी का इस्तेमाल हो रहा है, लाल और सफेद बालू के अनुपात में गड़बड़ी है, और रॉड में कमी होने के कारण जालों में गैपिंग अधिक हो रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे स्पष्ट लगता है कि पुल निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

उन्होंने जिला पदाधिकारी से इस कल्वर्ट पुल की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस संबंध में मिन्हाज आलम, शाह आलम, मोहम्मद जहांगीर आलम, इश्तियाक, शमशाद सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon