सहरसा, अजय कुमार: जिले के सिमरी बख्तियारपुर स्थित सैनी टोला शांति चौक के निकट बिहार राज्य निर्माण कामगार यूनियन सीटू की बैठक मे निर्णय लेते हुए कहा 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कामरेड डोमी पासवान ने किया तथा संयुक्त मंच संचालन कामरेड दुखी शर्मा, मकसूद, मनोज शर्मा, मोहम्मद अली नेतृत्व मे चले भाषण मे दुखी शर्मा ने कहा बीओसीडब्लू अंतर्गत मजदूरों के हक़ अधिकार पर लगातार केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार काला कानून बनाकर शोषण कर रही है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड तथा सलखुआ प्रखंड के सबसे ज्यादा निर्माण मजदूरों का संचालित सैकड़ों योजनाओं सहित नया निबंधन तथा सदस्य का नाम जो प्रोफाइल ऐड किया गया।
सारे आवेदन को ही रिजेक्ट किया गया। जिसका प्रमाण मजदूर के पास उपलब्ध है। जो 12 फरवरी 2026 को सिमरी बख्तियारपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी को डाक बंगला चौक पर दिखाई देगा। वही बैठक मे 11 सदस्यों का नई कन्वेयर कमिटी सिमरी बख्तियारपुर का विधिवत चयन कर लिया गया। जिसमें एक संयोजक, दो सह संयोजक सहित नामित किया गया। जितेंद्र शर्मा को मुख्य संयोजक बनाया गया। इस बैठक सेंकड़ो की संख्या मे निर्माण मजदूरों ने सिमरी बख्तियारपुर के लेबर अफसर का शिकायत संबोधन मे बताया इस शिकायत को जिला सचिव नसीम उद्दीन आगे कार्रवाही के लिए रजिस्टर मे दर्ज कर लिया है।



