पूर्णिया: पूर्णिया जिले में शहरी क्षेत्रों में यातायात सुगमता और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस यातायात अधिकारी, ऑटो रिक्शा संघ और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने ऑटो और ई-रिक्शा के व्यवस्थित परिचालन, चिन्हित पार्किंग स्थल और ठहराव स्थलों पर निर्धारित किराया बोर्ड लगाने, यात्रियों की सुरक्षा और रात्रि प्रहर में नियमों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया।
साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि संघन जांच अभियान चलाकर ऑटो एवं ई-रिक्शा का ठहराव केवल निर्धारित स्टैंड पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो, यातायात व्यवस्थित रहे और आवागमन सुगमता से हो सके।



