पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित तथा एसएच 65 के किनारे जीविका के दो कार्यालयों केा बीतीरात चोरों ने निशाना बनाया तथा नगदी समेत अन्य सामानों को क्षति पहुंचा गए हैं। इस संबंध में जीविका कर्मी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है। मौके पर खबर पाकर पुलिस पहुंची तथा जांच में जूटी हुई है। घटना के बारे में उन्नति जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, टीकापट्टी की अध्यक्ष कल्याणी देवी, सचिव अनिता देवी, कोषाध्यक्ष विनीता देवी ने बताया कि टीकापट्टी गांव में एसएच 65 के किनारे उनका सीएलएफ एवं सीएचसी के दो कार्यालय एकही भवन में चल रहा है।
शनिवार को कार्यालय को बंद करके वेलोग चले गए थे। सोमवार को जब वेलोग कार्यालय पहुंचे तो देखा, उनके दोनों कार्यालय के दरबाजे टूटे पडे हैं। अंदर सभी आलमारी टूटे पडे थे तथा सामान यत्र-तत्र बिखरे पडे थे। इसके अलावा आलमारी में रखे 5600 रूपये नगद भी चोरी कर ली गई थी। कंप्यूटर, लैपटॉप, स्केनर सहित प्रिंटर को भी तोड दिया गया था।
कमरे में रखे अन्य सामानों को क्षति पहुंचायी गई है , यद्यपि कौन-कौन से सामानों की चोरी की है, इसका धीरे-धीरे पता चलेगा। चोर पीछे की ओर से कार्यालय परिसर में ग्रिल के उपर लगे तार की जाली को काटकर घुसे थे। आलमारी, किवाड, आलमारी आदि को सामने के गेट में लगे ग्रिल के छड को तोडकर तोड-फोड में उपयोग किया गया था। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसी मकान के पीछे रखी ट्रेक्टर की बैट्री की भी चोरों ने चोरी कर ली थी। इधर पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।



