उत्क्रमित प्लस टू सोनदीप के छात्र को पूर्णिया में अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनदीप पंचायत के केमेई गांव निवासी मनोज सिंह के पुत्र दिव्यांशु कुमार को पूर्णिया में अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल छात्र उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय सोनदीप का छात्र है और वर्तमान में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा है। परिजनों के अनुसार, दिव्यांशु पूर्णिया के सुखनगर मोहल्ला स्थित अपनी बुआ के घर रहकर परीक्षा दे रहा था। उसका परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर, बाघमारा में पड़ा है।

घायल छात्र के चाचा एवं सोनदीप मिलिक पंचायत के सरपंच बरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद दिव्यांशु अपने गांव के ही दो अन्य छात्रों के साथ बाघमारा से अपनी बुआ के घर लौटने के लिए ऑटो पकड़ने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दिव्यांशु पूर्णिया लाइन बाजार स्थित कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय परिसर में बने एक कमरे में अपने रिश्तेदार के साथ रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। कुछ दिनों पहले वह वहां से अपने घर लौट आया था, लेकिन परीक्षा देने के लिए दोबारा पूर्णिया आया और सुखनगर में अपनी बुआ के घर ठहरा हुआ था।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon