मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच व विकसित बिहार को साकार करने वाला बजट है

सहरसा, अजय कुमार: जनता दल यू सहरसा के जिला मुख्य प्रवक्ता डॉ0 मो. लुतफुल्लाह ने प्रेस जारी कर कहा की यह बजट मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शी सोच, जनकल्याण के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और विकसित बिहार के स्वप्न को साकार करने के उनके दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है। बजट में सात निश्चय पार्ट-3 के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर सृजन,उद्योगों को गति देने,किसानों की समृद्धि,शिक्षा एवं आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा गाँव से शहर तक निर्बाध कनेक्टिविटी पर विशेष जोर दिया गया है।

वर्ष 2004–05 में बिहार का बजट मात्र ₹23,885 करोड़ था, वहीं आज वित्त वर्ष 2026–27 में यह बढ़कर ₹3,47,589 करोड़ हो चुका है। अर्थात् 2005 के मुकाबले बिहार के बजट का आकार लगभग 15 गुना बढ़ा है। साथ ही,कर्पूरी ठाकुर किसान सम्मान निधि के तहत बिहार के किसानों को सालाना ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की गई है, जो अन्नदाताओं के सम्मान, सशक्तिकरण और आय बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं दूरगामी कदम है।जिला प्रवक्ता ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने बिहार को देश के शीर्ष पाँच विकसित राज्यों में शामिल करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है,मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह बजट उनके इस लक्ष्य को मूर्त रूप देने में एक ठोस और निर्णायक सिद्ध होगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon