Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Subscribe
Close

Search

Prashant Kishor's Jan Suraj party has approached the Supreme Court demanding a re-election in Bihar, alleging that Rs. 10,000 each was transferred to women voters.
नई दिल्लीपटना

बिहार चुनाव फिर से कराने की मांग, महिलाओं को 10-10 हजार ट्रांसफर का आरोप लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची प्रशांत किशोर की जनसुराज

By अंग इंडिया न्यूज़
February 5, 2026 2 Min Read
0

नई दिल्ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। चुनाव रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। जनसुराज ने आरोप लगाया है कि आचार संहिता लागू रहने के बावजूद सत्ताधारी दल की सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 से 35 लाख महिला लाभार्थियों के खातों में सीधे 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए, जिससे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई। पार्टी का दावा है कि न केवल पहले से मौजूद लाभार्थियों को पैसा दिया गया, बल्कि चुनाव के दौरान नए लाभार्थियों को भी योजना में जोड़ा गया, जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।

जनसुराज पार्टी ने यह याचिका संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दाखिल की है, जिसमें कहा गया है कि इस तरह का डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर संविधान के अनुच्छेद 14, 21, 112, 202 और 324 के साथ-साथ जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 का उल्लंघन है। याचिका में मांग की गई है कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि वह चुनाव के दौरान इस तरह की कल्याणकारी योजनाओं और मुफ्त घोषणाओं पर सख्त कार्रवाई करे। इसके साथ ही जनसुराज ने यह भी आग्रह किया है कि भविष्य में सत्ताधारी दलों के लिए ऐसी योजनाओं की घोषणा को चुनाव से कम से कम छह महीने पहले तक सीमित किया जाए, ताकि मतदाताओं को प्रभावित करने की आशंका न रहे।

याचिका में एक और गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि स्वयं सहायता समूह जीविका से जुड़ी करीब 1.8 लाख महिलाओं को दोनों चरणों के चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों पर तैनात किया गया, जो निष्पक्ष चुनाव की भावना के खिलाफ है। जनसुराज का कहना है कि इन सभी कथित अवैध प्रक्रियाओं का चुनावी नतीजों पर सीधा असर पड़ा है, इसलिए बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द कर दोबारा कराने का आदेश दिया जाना चाहिए।

इस मामले पर शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ सुनवाई करेगी। सुनवाई के दौरान यह तय होना है कि क्या चुनाव के दौरान सरकारी योजनाओं के तहत सीधे पैसे ट्रांसफर करना मतदाताओं को प्रभावित करने की श्रेणी में आता है या नहीं। जनसुराज की याचिका ने एक बार फिर देश में चुनावों के दौरान मुफ्त योजनाओं, डीबीटी और आदर्श आचार संहिता की सीमाओं को लेकर बहस छेड़ दी है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट का रुख आने वाले समय में दूरगामी असर डाल सकता है।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

बंगाल के 20 लाख कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 2008–2019 तक बकाया महंगाई भत्ता देने का आदेश

Next

जमीन विवाद में अवैध हथियार लहराने का वीडियो वायरल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज ।

  • Home
  • About US
  • Advertising With Us
  • Anonymous Sources Policy
  • Contact US
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
⤴
  • About US
  • Advertising With Us
  • ANG INDIA NEWS
  • Anonymous Sources Policy
  • Buy Adspace
  • Contact US
  • Cookie Policy
  • CORRECTION POLICY
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Hide Ads for Premium Members
  • Privacy Policy
Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}