संयम से जीवन में आती है समृद्धि और सम्पन्नता : साध्वीश्री सौम्यगुणाश्रीजी

बाड़मेर |
थार नगरी बाड़मेर में शुक्रवार को प. पू. साध्वीश्री सौम्यगुणाश्रीजी मसा आदि ठाणा-6 का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। महावीर चौक, कल्याणपुरा स्थित श्री पार्श्वनाथ जिनालय से जैन धर्म के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के साथ साध्वीश्रीजी का नगर प्रवेश कराया गया, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

संयम अनुमोदना महोत्सव संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि यह मंगल प्रवेश बाड़मेर की मुमुक्षु कु. संतोष मालू की भागवती दीक्षा के पावन अवसर पर हुआ। सह-संयोजक मोहित लूणिया के अनुसार स्वागत यात्रा महावीर चौक से आरंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राहिड़ा पाड़ा स्थित बोथरा भवन तक सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर साध्वीश्रीजी ने कहा कि संयम और अनुशासन से ही जीवन में सच्ची समृद्धि और सम्पन्नता आती है। विहार सेवा ग्रुप बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश मालू ने बताया कि स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन श्रावक-श्राविकाएं सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon