शौच करने आए कटिहार के युवक की तालाब में डूबकर हुई मौत, स्वजनों में चित्कार

पूर्णिया/

रूपौली थाना क्षेत्र के गदीघाट के पास तालाब के किनारे कटिहार जिला के पोठिया थाना क्षेत्र के रूचदेव सिमरिया गांव के एक युवक की डुबकर तब मौत हो गई, जब वह शौच करने तालाब के किनारे गया था । सुबह लोगों की नजर पडी, तब पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पूर्णिया भेज दिया है । इधर स्वजनों में चित्कार मचा हुआ है । इधर गदीघाट के ग्रामीणों ने बताया कि वेलोग तालाब किनारे होकर खेत जा रहे थे, तभी तालाब के किनारे पानी में एक युवक को देखा, तत्काल उन्होंने पुलिस को सूचना दी । मौके पर सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण कटिहार जिला के पोठिया थाना एवं रूपौली थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची ।

युवक की पहचान पोठिया थाना क्षेत्र के शब्दा पंचायत अंतर्गत रूचदेव सिमरिया गांव के सुजीत कुमार, उम्र 19 वर्श, पिता दिलीप कुमार मंडल के रूप में हुई । रूपौली क्षेत्र होने के कारण रूपौली पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए पूर्णिया भेज दिया है । इधर स्वजनों में चित्कार मचा हुआ है । पुलिस मामले की जांच में जूटी हुई है ।

दूसरी ओर इस संबंध में मां ललिता देवी ने बताया कि सुबह पता नहीं उनका लडका सुजीत कुमार कब गदीधाट की ओर निकल गया । सुबह ही लोगों से खबर मिली कि उसका लडका सुजीत तालाब में डूब गया है । वेलोग रोते-कलपते वहां पहुंचे, देखा तालाब किनारे पानी में उसका शव पडा हुआ था । वेलोग चित्कार कर उठे । सुजीत उसकी तीन संतानों में से दूसरी संतान थी ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon