पूर्णिया।कसबा प्रखंड में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। VBDS अभिषेक कुमार एवं पिरामल संस्था की प्रतिनिधि लतिका लुसी द्वारा जीविका दीदियों को आगामी 10 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले एमडीए/आईडीए (फाइलेरिया उन्मूलन) कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।बैठक के दौरान यह भी बताया गया कि 11 फरवरी 2026 को कसबा प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा, जहां फाइलेरिया से बचाव की दवाएं लोगों को दी जाएंगी। कार्यक्रम में दवा सेवन की प्रक्रिया, सावधानियों और इसके सामाजिक महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।जीविका दीदियों से अपील की गई कि वे स्वयं और अपने पूरे परिवार के साथ फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें तथा अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें, ताकि इस गंभीर बीमारी से समाज को पूरी तरह मुक्त किया जा सके।इस अवसर पर जीविका के बीपीएम का भी पूर्ण सहयोग रहा। उन्होंने अभियान के उद्देश्य और दवा सेवन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाना और जिले को इस बीमारी से मुक्त करना है। Post navigationबथान में लगी आग, 11 मवेशी की जलकर हुई मौत, किसान कर उठा चित्कार बनमनखी में एमडीए कार्यक्रम को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी