महंगी कार से 126 लीटर कफ सिरफ बरामद, मधेपुरा जिला के दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा, अजय कुमार: जिले के बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में टाटा बलेनो कार को जब्त किया गया। जिस में छिपाकर लाए जा रहे 126 लीटर कोडिंन युक्त कफ सिरफ बरामद किया गया। मौके से दो कारोबारी गिरफ्त में लिए गए। साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि बैजनाथपुर थाना अध्यक्ष अमित रंजन को गुप्त सूचना मिली थी की सौर बाजार की ओर से कोरेक्स की एक खेप पहुंच रही है। सूचना पर एसपी हिमाशु के निर्देश पर वाहन जांच आयोजित किया गया था। जिसमें बैजनाथपुर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक नेहा रंजन, पीटीसी आशुतोष कुमार, जिला आसूचना इकाई के पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और बैजनाथपुर पुलिस बल को शामिल किया गया था।

इस दौरान सौर बाजार की ओर से आ रही टाटा बलेनो कर संख्या – बीआर 01 ईएस 0201 को रोका गया। एनएच – 107 बैजनाथपुर चौक के निकट कार्रवाई की गई थी। उक्त कार से दो व्यक्तियों को उतारा गया था। फिर कार की तलाशी लिए जाने पर उसमें 5 पीले रंग के बोरे और 2 कार्टून में छिपा कर लाए जा रहे 1260 बोतल कुल 126 लीटर कोडिंन युक्त कफ सिरफ बरामद किया गया था। जिसको लेकर बैजनाथपुर थाना कांड संख्या – 20/26 दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कोरेक्स कारोबारी मधेपुरा जिला के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन मनहारा गांव, वार्ड नंबर 12 निवासी स्व सुरेंद्र प्रसाद यादव के पुत्र सौरभ कुमार और उक्त गांव के ही प्रमोद चौधरी के पुत्र संदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया था।

जांच पड़ताल करने पर पता चला कि गिरफ्तार अपराधी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास है। सौरभ कुमार पर जहां सिंघेश्वर थाना कांड संख्या 167/17 और मधेपुरा सदर थाना कांड संख्या 27/18 दर्ज था। तो संदीप कुमार के ऊपर मधेपुरा सदर थाना कांड संख्या 323/23 दर्ज था। उनके कार को जब्त की गई। उनसे दो मोबाइल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार कोरेक्स कारोबारी को अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon