जिला परिषद दुकानदार संघ ने जिला पदाधिकारी को सोपा ज्ञापन

सहरसा, अजय कुमार: शहर के बंगाली रेलवे ढाला पर बन रहे ओवर ब्रिज निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण के तहत नगर निगम क्षेत्र के जिला परिषद दुकानदार संघ को अतिक्रमण हटाने एवं अतिरिक्त भूमि दिए जाने संबंधी जारी नोटिस के संदर्भ में, जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में जिला परिषद दुकानदार संघ के साथ पूर्व में हुई बैठक के आलोक में सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेंद्र यादव के नेतृत्व में दुकानदार संघ के शिष्टमंडल ने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा।

बैठक में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार सहित दुकानदार संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वही जिला पदाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वस्त कर कहा कि जिन दुकानदारों की दुकानों के आगे से भूमि ली जाएगी। उन्हें उतनी ही भूमि पीछे की खाली जगह में बढ़ाकर दी जाएगी। वही जिन दुकानों के पीछे भूमि उपलब्ध नहीं है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अन्य स्थान पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण पर विचार किया जाएगा।

जिला पदाधिकारी के इस निर्णय को दुकानदारों के हितों की रक्षा एवं शहर के संतुलित विकास की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया गया। जिला परिषद दुकानदार संघ ने जिला प्रशासन के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि लिए गए निर्णयों का शीघ्र एवं न्यायपूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवीण सिंह, टीपू श्रीवास्तव, राजेश कुमार, ओम प्रकाश चौधरी, अनिल कुमार, पन्नालाल सहित दर्जनों दुकानदार मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon