दुग्ध उत्पादक किसानों को मिला प्रथम लाभाश सह बोनस, खिला चेहरा

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के तेलडीहा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के द्वारा किसानों के बीच प्रथम लाभाश सह बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिससे किसानों का चेहरा खिल उठा है तथा किसानों का डेयरी पर विश्वास भी बढ़ा है। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो महताब आलम, अति विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रभारी संग्रहन कोसी डेयरी प्रोजेक्ट के दिनेष सिंह, विशिष्ठ अतिथि के रूप में क्षेत्र प्रभारी सह कोसी डेयरी प्रोजेक्ट के आदित्य कुमार मौजूद थे।

इस आयोजन की अध्यक्षता किसान उमेष दास ने किया। मौके पर कोसी डेयरी के संग्रहन प्रदाधिकारी दिनेश सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई बड़ी मेहनत से अपने मवेशी का दूध उत्पादन करते हैं, परंतु वे जबतक सही जगह पर अपना दूध नहीं बेचेंगे, तबतक उन्हें उसका उचित मूल्य नहीं मिल पाएगा। इसके लिए सभी किसान भाई अपना दूध डेयरी में दें तथा उचित कीमत पाएं।

इसके अलावा डेयरी से उन्हें उचित मूल्य पर मवेशियों के रोगों के लिए टीके, खाने के लिए पौष्टिक आहार सहित अन्य सामग्रियां उपलब्ध करायी जाती हैं। इसलिए सभी किसान डेयरी से जूडें तथा अपनी मेहनत का सही रूप से कीमत पाएं। इनके अलावा अन्य अधिकारियों ने भी किसानों के हित की बातें कहीं तथा डेयरी से जुड़ने की सलाह दी। इस दौरान लगभग सभी किसानों के बीच बोनस का वितरण किया गया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon