पूर्णिया में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन (एमडीए/आईडीए) कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्णिया: जिले को फाइलेरिया से मुक्त रखने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी 2026 से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (Mass Drug Administration – MDA/IDA) कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का उद्घाटन सदर मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के संयुक्त सचिव बलदेव पुरुषार्थ और जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने उपस्थित बालिकाओं को दवा खिलाकर किया।

कार्यक्रम में श्री बलदेव पुरुषार्थ ने कहा कि फाइलेरिया और अन्य किसी भी बीमारी से मुक्ति केवल लोगों के सहयोग और जागरूकता से संभव है। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाइयों का पूर्ण रूप से सेवन किया जाए। जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि आज से जिले में फाइलेरिया मुक्त पूर्णिया की शुरुआत हो रही है और लोगों को उपलब्ध दवाइयों का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि जिले के 2,343 गांवों और सभी प्रखंडों में 41,49,303 लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुँचकर दवा खिलाई जाएगी। इस दवा में अल्बेंडाजोल, डीईसी और आइवरमेक्टिन की गोलियाँ शामिल हैं, जो फाइलेरिया से सुरक्षा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि दवा का सेवन करने से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है और मच्छर के काटने से होने वाली बीमारी से बचाव होता है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दवा का सेवन स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही करें और अगर कभी उल्टी जैसी समस्या हो, तो घबराएं नहीं। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन से पूर्णिया जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने और लोगों को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon