पूर्णिया में मातृत्व अनीमिया प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

पूर्णिया: अनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत जिले में मातृत्व अनीमिया के प्रभावी प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला सेंटर प्वाइंट, पूर्णिया में जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसका शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की समय पर पहचान, उचित उपचार और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित करने पर बल दिया।

कार्यशाला में एम्स पटना के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अंतःशिरा आयरन उपचार से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की, जबकि यूनिसेफ के राज्य पोषण और सामाजिक व्यवहार परिवर्तन के अधिकारी ऑनलाइन मार्गदर्शन प्रदान किए। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों से चयनित चिकित्सा अधिकारी और नर्सिंग स्टाफ ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

प्रतिभागियों को मातृत्व अनीमिया की जांच, उपचार प्रोटोकॉल, रेफरल प्रणाली और परामर्श से संबंधित जरूरी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पूर्णिया जिले में मातृत्व अनीमिया की रोकथाम और प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा मातृ और शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाना है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon