पोक्सो एक्ट का फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

पूर्णिया, विमल किशोर: पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को अमौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि अमौर थाना कांड संख्या 212/23 के तहत पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त शेखर ऋषि, निवासी मच्छट्टा, थाना अमौर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।